Advertisement

रेल बाजार स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय का उदघाटन,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने किया।

आजाद भारत पार्टी के तत्वाधान में रेल बजार स्थित केंद्रीय कैंप कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव में आजाद भारत पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने लिए तैयार है। और 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा का विजय रथ भारत आजाद पार्टी रोकने का काम करेगी। उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से महिलाओं और बच्चियों के ऊपर दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं। वह सबके सामने है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार अपनी सत्ता के मद में मस्त है। उसको जनता का दर्द नहीं दिखाई देता है। जनता आजाद भारत पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव व जिला पंचायत चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद देकर सत्ता पर बैठने का काम करेगी। मुख्य रूप से उपस्थित सुरेश द्विवेदी, विष्णु कांत द्विवेदी, कुलदीप तिवारी, आचार्य निर्मल पांडे, पीके पांडे, राम दुलारी गुप्ता, विजय शंकर, पारस मिश्रा, वीके पांडे ,आदि लोग मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh