Advertisement

कानपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

जाजमऊ थाने की पुलिस ने गैर जनपद से आकर घूमघूम कर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है बताया जा रहा है कि इनका गिरोह उन्नाव से संचालित हो रहा था और वही से कानपुर आकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जहां जाजमऊ पुलिस ने पुरानी चुंगी रोड स्थित छबीलेपुरवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान सन्दिग्ध मोटर साइकिल सवार को दबोचा, पूछताछ में उसने मोटर साइकिल का चोरी करना भी कबूला वही पुछताछ के दौरान गिरोह के अन्य लोग के बारे में भी बताया जहां पुलिस ने पकड़े गए शातिर की बात को गम्भीरता से लेते हुए लोहा मैदान शिवगोदावरी क्षेत्र से 5 अन्य मोटर साइकिलों को चोरी की निशानदेही पर बरामद किया गया। इसके साथ ही एक अदद तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh