Advertisement

प्लास्टिक बैन को लेकर एक बार फिर से भारत सरकार सजग दिखाई दे रही है जिसको लेकर कानपुर नगर निगम जन जागरूक अभियान चलाएगी, साथ ही 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी कर पूर्णतया रोक लगाई जाएगी साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा।
कई सरकारों ने प्लास्टिक बैन करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे की जल्द से जल्द प्लास्टिक पर रोक लगाई जाए लेकिन कुछ दिनों तक अभियान चलाकर छोटे दुकानदारों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया और फिर से सरकार के फरमान को रोक दिया और मार्केट में धड़ल्ले से प्लास्टिक का इस्तेमाल शुरू हो गया कही न कही प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ जानवरो को इसको खाने से उनकी मौत तक हो जाती है, इस बार भी भारत सरकार के फरमान के बाद से देखना होगा की शहर में पूरी तरह से प्लास्टिक बैन हो पाती है या सिर्फ खानापूर्ति कर जुर्माना वसूला जाएगा या उन फैक्ट्री पर ताला डाला जाएगा जिससे प्लास्टिक बाजारों में न पहुंच सके।
बाइट=शिव शरण अप्पा, नगर आयुक्त, नगर निगम,कानपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh