Advertisement

प्रदेश में लगातार हो रहे मौसम के बदलाव और उमस भरी गर्मी के चलते बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कानपुर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में ओपीडी से लेकर वाडो तक मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया और हीटस्ट्रोक के आ रहे हैं। कानपुर के प्राइवेट अस्पतालों व सरकारी अस्पतालों के बाहर मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर यशवंत राय ने बताया है कि रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। हमारे डिपार्टमेंट में 10 बच्चे एडमिट होते थे। लेकिन पांच कल रोजाना 20 से 25 बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित आ रहे हैं। लोगों को के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सड़क व बाजारों पर मिलने वाले खुले फल व खाने पीने की चीजों से विशेष तौर पर परहेज करने की आवश्यकता है। क्योंकि मार्केट में मिलने वाले यह पेय पदार्थ व फल में बैक्टीरिया जम जाता है जिससे खाने से आपको गर्मी के मौसम में डायरिया का खतरा बना रहता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh