कानपुर में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान पर हिंसा के बाद अब नया मामला सामने आया है। अब भारतीय उत्तर प्रदेश के दलित पैंथर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने गम्भीर आरोप लगाया है उनका कहना है कि कुछ अराजकतत्व डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की छवि इंटरनेट पर धूमिल कर रहे है । गूगल पर भारत का पहला बलात्कारी कौन सर्च करने पर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का नाम सामने आता है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो पूरा दलित समाज देश भर में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगा।पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने कानपुर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।कोतवाली पुलिस ने भ्रामक खबर फैलाने के मामले में शोशल मीडिया अकाउंट होल्डर विनय कुमार श्रीवास्तव औऱ उसमे शोशल मीडिया एकाउंट थूक नायक,द शब्द हीन डॉटकॉम,लछ्मण मिश्रा औऱ आखिरी सच डॉटकॉम इन पांचों के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट राष्ट्रीय अखण्डता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन लगाने की धारा औऱ मानहानि को लेकर एफआईआर दी कि है।वहीं डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज करके जाँच शुरू कर दी गई है इसमें साइबर सेल औऱ क्राइम ब्रान्च की भी मदद ली जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पडी से आक्रोश


















