Advertisement

अल-शरिया हेल्प बराये हज व कुर्बानी ‘‘ की शुरुआत

कानपुर :- लोगों को कुर्बानी व हज, उमरह के मसायल से अवगत कराने व तकबीर ए तशरीक और अशरा ए ज़िलहिज्जा में मार्गदर्शन के लिए कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी कानपुर ने अल-शरिया हेल्प लाइन की शुरूआत की है । अकादमी के कार्यालय जमीअत बिल्डिंग रजबी रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी के अध्यक्ष मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी, महासचिव मौलाना ख़लील अहमद मज़ाहिरी, उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी और जमीअत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए हज के मुबारक सफर पर जा रहे सभी हाजियों से अपने लिए और अकादमी के सभी सदस्यों के लिए विशेष रूप से दुआ की अपील की।
इस अवसर पर मीटिंग में कुल हिन्द इस्लामिक इल्मी अकादमी के अध्यक्ष मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी के साथ महासचिव मौलाना खलील अहमद म़ज़ाहिरी, उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, जमीयत उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी, मुफ्ती सैयद मुहम्मद उस्मान क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी, मौलाना मुहम्मद इनामुल्लाह क़ासमी , मुफ्ती मुहम्मद वासिफ क़ासमी आदि मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh