Advertisement

जिलाधिकारी विशाख जी ने आज चकेरी एयरपोर्ट के पास बन रहे नए टर्मिनल के कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज चकेरी एयरपोर्ट के पास बन रहे नए टर्मिनल के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टर्मिनल तक अप्रोच रोड के कार्यों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाए सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को निर्धारित समयसारणी के अंतर्गत पूर्ण किया जाए।
उन्होंने टर्मिनल के समस्त निर्माणाधीन स्थल को देखा जहां पर तेजी से कार्य प्रगति पर है । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य कराए और प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh