कानपुर में जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के हुए चुनाव में इस बार लगातार तीसरी बार प्रदेश महामंत्री के पद पर मनीष कटारिया चुने गए इस अवसर पर संघठन के प्रदेश महामंत्री मनीष कटारिया से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी ट्रांसपोर्टर मतदाताओं का वह हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार उन्हें प्रदेश के महामंत्री पद के लिए चुना मनीष कटारिया उन्होंने यह भी बताया किसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कोई भी समस्या किसी भी प्रकार की अगर उनके संज्ञान में लाई जाती है तो वह जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी उसके अनुसार उनकी हर संभव मदद करके कार्रवाई कराई जाएगी आगे उन्होंने बताया कि अन्य परिवहन व्यवसाई जिन्होंने अभी तक सदस्यता नहीं ली है वह भी कार्यालय आकर अपनी सदस्यता ले और संगठन को मजबूत बनाने में संगठन का सहयोग करके संगठन को ताकतवर बनाएं इस बार के चुनाव में 31 लोगों की कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमें 16 पदाधिकारी चुने गए हैं जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार कपूर और महामंत्री मनीष कटारिया सहित उपाध्यक्ष , कोषाध्यक्ष प्रचार मंत्री सहित 16 पदाधिकारी चुनाव अधिकारी द्वारा नामित किये गए हैं ।
यू पी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चुनाव में तीसरी बार प्रदेश महामन्त्री बने मनीष कटारिया बोले ट्रांसपोर्ट मतदाताओ का धन्यवाद


















