मर्चेंट्स चेंबर में संगीत अकादमी नई दिल्ली की ओर से आयोजित नौटंकी रामायण में अयोध्याकांड की प्रस्तुति देते कलाकार कानपुर लोककला की संगीतमय शैली के जरिये गुरुवार को रामायण के अयोध्या कांड का मनोहारी स्वरूप प्रस्तुत किया गया। इसमें कलाकारों ने चौपाइयों के जरिये भगवान राम के वनगमन, केवटराज, चरण पादुका और दशरथ-कैकेयी संवाद की लीला का मंचन किया। नौटंकी प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित नौटंकी रामायण अयोध्या कांड की प्रस्तुति ने हर किसी को बांधे रखा। पूरे कार्यक्रम में चौपाइयों की गूंज के बीच कलाकारों के मार्मिक मंचन ने लोगों को भावुक किया अयोध्या कांड की समाप्ति सभी माताओं संग भगवान श्रीराम के मिलन और बोलो राम राम राम सीता राम…. लाइनों से हुई। मुख्य अतिथि इंद्र मोहन रोहतगी, संरक्षक नौशाद हुसैन, अध्यक्ष पीर गुलाम, महासचिव निष्ठा शर्मा, जितेंद्र अवस्थी, रोहित समुद्रे, हरिशचंद्र नक्कारावादक, शिव नारायण शर्मा, किशन पहलवान | आदि उपस्थित रहे।
चौपाइयों में अयोध्या कांड की कहानी


















