Advertisement

वृक्षारोपण कर अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया

कानपुर,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वाँ जन्म दिन आज 1 जुलाई को बर्रा 8 पानी की टंकी के पीछे वृक्षारोपण करके व केक काट के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी से किदवई नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की अखिलेश यादव का जन्मदिन आज जनता स्वयं खुश होके मना रही है क्योंकि अखिलेश यादव ने ही जनता के लिए काम किया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की छोटे व्यापारी,किसान,युवा, गरीब,कमज़ोर,अल्पसंख्यक,महिला,बेरोज़गार, बुज़ुर्ग हर वर्ग की आवाज आज अखिलेश ही हैं।व्यापार सभा के कानपुर नगर महासचिव प्रदीप तिवारी ने कहा की पौधारोपण कर कानपुर को प्रदूषण से बचाने व कानपुर को हरा भरा रखने का संदेश दिया गया है। केक काटने से पहले सभी ने अखिलेश के लंबे स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।अभिमन्यु गुप्ता,प्रदीप तिवारी,दीपा यादव,जीतेंद्र जायसवाल,अमित चढ्ढा,यश व्रतवानी,दीपू श्रीवास्तव,दीपिका मिश्रा,रमेश यादव,रेशू यादव,गुड्डू यादव, ओम प्रकाश चौटाला,अवनीश मिश्रा आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh