Advertisement

उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने धूमधाम से विदाई समारोह आयोजित किया

कानपुर, विकलांग एसोसिएशन, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ, हैंण्डीकैप्ड एसोसिएशन ऑल इंडिया, सक्षम संस्था द्वारा संयुक्त रुप से उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कानपुर मण्डल का विदाई समारोह अंध विद्यालय नेहरू नगर में धूम धाम से आयोजित किया गया| इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण उपनिदेशक अखिलेश बाजपेई ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी अनाफिशियल तरीके से दिव्यांगजनों की मदद करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जहां भी हमारे सहयोग की जरूरत होगी हम दिव्यांग संगठनों के माध्यम से दिव्यांगजनों की खुलकर मदद करेंगे और जो भी सरकार की योजनाएं हैं उनका लाभ दिलाने का प्रयास करें|
विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अखिलेश वाजपेयी जी ने अपने कार्यकाल में दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान निष्ठा और ईमानदारी से किया है| उनके कार्य को भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर हृदेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, इन्द्रजीत सिंह, प्रशान्त मिश्रा, रामप्रकाश भदौरिया, अतुल गुप्ता, प्रशान्त कुमार, मेहरबान सिंह, उमानाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh