Advertisement

बच्चों की तरह पौधों की परवरिश हमारा संवैधानिक दायित्व…ज्योति बाबा

कानपुर l बच्चों की तरह पौधों की परवरिश भी हमारा नैतिक धार्मिक व संवैधानिक दायित्व है धरती पर जितनी ज्यादा हरियाली की चादर होगी मानव उतना ही खुशहाल व धन-धान्य से परिपूर्ण होते हुए स्वास्थ्य जीवन यापन करेगा उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निरोधक जागरूकता माह के परिप्रेक्ष्य में वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ शपथ कार्यक्रम के बाद अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कही बाबा ने कहीं कि प्रदेश सरकार द्वारा 1 से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के अंतर्गत प्रदेशवासियों को प्रकृत से जोड़ने पौधरोपण को जन अभियान बनाने एवं समाज के समस्त वर्गों को प्रकृति संरक्षण का संदेश व शपथ लेने का पवित्र अवसर है यूथ एक्टिविस्ट राखी गुप्ता ने कहा की हैरत की बात यह है की 1990 की तुलना में 2019 में वायु प्रदूषण से होने वाली मृत्यु दर में 115 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है बढ़ते वायु प्रदूषण देश की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है अंत में सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और लगे पेड़ों को बचाने का संकल्प ज्योति बाबा ने कराया l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh