Advertisement

पूर्व सैनिकों ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

कानपुर, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ कानपुर महानगर के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय में केक काटकर अखिलेश यादव को दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ धूमधाम से जन्मदिन मना कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जन्मदिन की बधाई दी
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश में विकास की गंगा बहा कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था माननीय अखिलेश यादव नौजवानों के दिलों में बसते हैं उन्होंने बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता एवं सरकारी संस्थानों नौजवानों को नौकरी के अवसर प्रदान करके उनका भविष्य संवारने का कार्य किया था आज का नौजवान अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से निहार रहा है!जन्मदिन के अवसर पर प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव अरविंद यादव जितेंद्र सिंह ओमप्रकाश कैलाश पाल अनवर सिंह रमेश शर्मा लाला यादव विशाल यादव अंगद सिंह हरेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र सिंह रामपाल सिंह दीपक कुमार आरआर सिंह ग्रुप कैप्टन आर के यादव यशस्वी सिंह शैलेंद्र कुमार विपिन कुमार वीर सिंह माता दीन विजेंद्र यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh