Advertisement

भातखंडे संगीत विद्यापीठ से संबद्ध रिदम एकेडमी का शुभारम्भ हुआ

भातखंडे संगीत विद्यापीठ से संबद्ध रिदम एकेडमी कानपुर नगर का शुभारंभ लाजपत नगर, पंजाबी चाप के पीछे एकेडमी का शुभारंभ अरुण पाठक सदस्य विधान परिषद द्वारा फीता काटकर व दीप प्रजज्वलित कर किया गया रिदम एकेडमी की निदेशक डॉ. श्रेया ने बताया कानपुर शाखा का समन्वयन व संचालन अंशिका द्वारा किया जाएगा अंशिका आई.आई.एम. कोलकाता से एम.बी.ए. की डिग्री हासिल कर रहीं हैं एकेडमी का उद्देश्य समाज में प्रतिभावान छात्र / छात्राओं एवं आम नागरिकों को नृत्य, गायन, वादन जैसी विधाओं में पारंगत करना है डॉक्टर श्रेया ने बताया आज के युवा पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण कर रहे हैं । जहां भारत की संस्कृति का डंका पूरे विश्व में है वहीं भारतीय संस्कृति की अपनी छाप है युवाओं में भारतीय संस्कृति को जिंदा रखना प्रमुख उद्देश्य है मुख्य अतिथि ने रिदम एकेडमी की संचालिका अंशिका को आशीर्वाद दिया व उनके पिता इंजी. जय सिंह को कहा कि बेटी की हर संभव मदद करें कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर तारीफें बटोरी उद्घाटन कार्यक्रम में सुखधाम अपार्टमेंट सोसायटी के निवासी अजय कटियार पूर्व अध्यक्ष, प्रमोद सुरान, अविनाश गुप्ता तथा शरद श्रीवास्तव उपस्थित रहे श्री नवीन गुप्ता व श्रेया जी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh