Advertisement

गंगा बैराज का मैगी प्वांइट बना विवादों का अड्डा

गंगा बैराज का मैगी प्वांइट बना विवादों का अड्डा आज भी मैगी दुकानदारों ने पड़ोसी दुकानदार और उसकी मां की जमकर पिटाई की।आपको बतादे की नवाब गंज का गंगा बैराज इन दिनों विवादों का अड्डा बनता जा रहा है।यहां पर आए दिन बवाल और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है।बीते दो दिन पहले जहां एक पत्रकार के साथ मैगी दुकानदार ने मारपीट की थी वही आज पुनः मैगी दुकानदारो की।आपस की लड़ाई में दो लोग घायल हुए है।गंगा बैराज के रहने वाले रघुवीर ने बताया कि उसकी दुकान पर आए कस्टमर ने अपनी गाड़ी पड़ोसी दुकानदार रानी और रेखा की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी जिस पर रानी और रेखा के पति सुनील और महेंद्र ने उन्हें गलियां दी।आरोप है कि विरोध करने पर उन लोगो ने उसको और उसकी मां को जमकर पीटा।जिससे उसकी मां का सिर फट गया और उसे भी चोटे आई है।फिलहाल रघुवीर ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh