Advertisement

कानपुर के साउथ इलाके में बिजली का तार टूटने से दुकानों में लगी आग

कानपुर के साउथ इलाके में बिजली का तार टूटने से दुकानों में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं घटना से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
घटना बारादेवी इलाके की है, जहां रविवार तड़के बिजली का तार टूट कर दुकानों की छत पर गिर गया। जिससे 6 दुकानें जल कर राख हो गई। उधर आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाकाई लोगों ने सूचना फायर विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जहां लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि, कई दिनों से तारों की सूचना दी जा रही थी, लेकिन जर्जर तार नहीं बदले गए , जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। वहीं आग से 10 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh