Advertisement

बकरीद को लेकर डीएम और कमिश्नर ने की बैठक

कानपुर -शांति पूर्वक बकरीद मनाने को लेकर डीएम और पुलिस कमिश्नर ने पुलिस लाइन में पहली बैठक की। इस दौरान तय हुआ कि परंपरागत तरीके से ही बकरीद मनाई जाएगी। इसके साथ ही बिजली-पानी और सफाई को लेकर खास इंतजाम किया जाएगा। माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया या फिर अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहरकाजी, इमाम और पीस कमेटी के साथ हुई बैठक
बकरीद की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम को पुलिस लाइन में बैठक की गई। इसमें शहर काजी, मस्जिदों के इमाम और पीस कमेटी के सदस्य शामिल हुए। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि अगर किसी ने भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने का काम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम विशाख जी ने नगर निगम से सफाई के लिए और केस्को से बिजली व्यवस्था त्योहार के दिन बेहतर करने का आदेश दिया। किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिलने की चेतावनी दी।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि सभी थाने स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें की जा रही हैं। अगर किसी को कोई समस्या है तो बैठक में साझा करे। अगर थाने स्तर को कोई दिक्कत आ रही है तो एसीपी, डीसीपी या फिर मुझसे सीधे मिल सकता है। बैठक में डीसीपी साउथ संजीव त्यागी, डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार और डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति मौजूद रहे।
बैठक के प्रमुख बिंदु सफाई व्यवस्था का बेहतर इंतजाम,बकरा बिक्री स्थलों पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स,किसी भी खुले स्थान पर नहीं की जाएगी कुर्बानी,सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी नहीं फैलाएं,किसी भी धर्म के खिलाफ कोई भी टिप्पणी नहीं करें!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh