Advertisement

महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान और पर्चा वितरण किया गया

 कानपुर,अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा माल रोड स्थित एल आई सी आफिस के पास महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान और पर्चा वितरण किया गया।आज देश मे जिस तरह नफरत और भय का माहौल बना हुआ है हर तरफ धर्म के नाम पर हिन्सा हो रही है आम आदमी के लिए जीवनयापन बहुत ही कठिन होता जा रहा है।वही दूसरी तरफ कमर तोड़ महंगाई ने जनता को भुखमरी और कुपोषण के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है ऐसे मे हमें आम जन को जागरूक करने की जरुरत है। हम धर्म के नाम पर आपस मे लड़ना बंद करके सरकार से अपने मूल भूत समस्याओं जैसे महंगाई रोको,बेरोजगारी दूर करो,हमे अच्छी और सस्ती शिक्षा दो,आदि की मांग करे इसी विषय को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए हमारा यह कार्यक्रम 3जुलाई कर्नलगंज इकाई से शुरू हो चुका है और लगातार 31जुलाई तक अलग अलग इकाइयों मे किया जायेगा।
        कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुधा सिंह, नीलम तिवारी,रजिया नकवी,मालती यादव  ,सीमा कटियार, माजरा बेगम, धनपती यादव, वंदना शर्मा,नाजनीन आदि उपस्थित रहीं।
WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh