Advertisement

जिलाधिकारी से मिलकर परिषद ने समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की

कानपुर, आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी विशाख जी से मिला। जिले में हुए स्थानांतरण के सम्बन्ध में परिषद ने यह माँग की है कि शासन की नीति का जिन विभागों में अनुपालन नही किया गया है, उन विभागों में स्थानांतरण नीति के अनुरूप ही स्थानांतरण कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों की समस्याओं समाधान शीघ्र कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ देकर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आभार भी जताया। जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित परिषद के पदाधिकारियों को बधाई भी दी। प्रतिनिधि मंडल में परिषद के जिला मंत्री इं. कोमल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, सम्प्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा, संरक्षक इं. ए एन द्विवेदी, सुरेश चंद्र यादव, प्रेम शुक्ला, एस एम जेड नकवी,अजीत सिंह चौहान,जितेन्द्र मिश्रा,रज्जन प्रसाद विश्वकर्मा, अजय सिंह चंदेल, विक्रम शर्मा आदि सम्मिलित हुये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh