Advertisement

कानपुर के बर्रा में सोमवार देर रात बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

कानपुर के बर्रा में सोमवार देर रात बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। घर में मौजूद उनकी बेटी ने बताया कि नकाबपोश तीन बदमाशों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल,एसपी गोविंद नगर विकास पांडेय, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड जांच करने पहुंची।
वीओ- आपको बताते चलें कि पूरा मामला शहर के बर्रा थानाक्षेत्र के अंतर्गत बर्रा दो इलाके का है। जहां मंगलवार को बुजुर्ग मुन्ना लाल और उनकी पत्नी राज देवी की उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के बेटे ने बताया कि, देर रात उनका पूरा परिवार सो रहा था। तभी अचानक उनकी बहन रोते हुए छत पर उन्हें जगाने आई और माता और पिता की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद नीचे आकर उन्होने देखा तो मां और पिता का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होने बताया कि, उनकी पत्नी और उसके मायके वालों से विवाद चल रहा था। देर रात उनके साले सुरेंद्र और मयंक ने ही आकर उनके पिता और माता की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की है। वही परिवार वालो की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। वही सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय आनंद कुलकर्णी  ने बताया कि घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायर की टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। इस पूरी घटना में पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक भी कैद हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। वही इस हत्याकांड में मृतक दंपति के बेटा और बेटी भी पुलिस की जांच के घेरे में है। क्यों कि जिस तरह से देर रात हत्यारोपी घर में दाखिल हुए है, उस वक्त घर के ही किसी सदस्य ने गेट खोला होगा। वही इस घटना में बड़ा सवाल ये है कि आखिर बुजुर्ग दंपति की हत्या करने वालो ने मृतक बुजुर्ग महिला के ठीक बगल में लेटी उनकी बेटी को क्यों छोड़ दिया।
WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh