Advertisement

कानपुर में हुई हिंसा में में फंडिंग के आरोपी हाजी वसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

कानपुर हिंसा के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,,, हाजी की तलाश में लगी सर्विलांस टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट के पास उसे पकड़ा हैं,,,कई दिनों से वह दिल्ली के मरकज में छिपा हुआ था और लगातार ठिकाने बदल रहा था

आपको बताते चलें बीती 3 जून को नई सड़क पर हिंसा हुई थी,,,जहाँ उपद्रवियों ने चंद्रेश्वर हाते को टारगेट करते हुए पथराव और गोलियां चलाई थी,,,, वही एसआईटी की जांच में हिंसा भड़काने के लिए बिल्डर हाजी वसी और उसका बेटा अब्दुल रहमान के नाम सामने आए,,,,आरोप है कि दोनों ने बवालियों को फंडिंग की थी,,,वही एफआईआर दर्ज होने के बाद हाजी वसी परिवार समेत अंडरग्राउंड हो गया,,,जिसके बाद पुलिस ने हाजी वसी के घर की कुर्की करने की शुरुआत की और कोर्ट से एनबीडब्ल्यू लिया था,,,पुलिस कमिश्नर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सहित कई टीमों को लगाया था,,,, वही मंगलवार को लोकेशन के आधार पर छापेमारी करते हुए लखनऊ एयरपोर्ट के पास से बिल्डर हाजी वसी को गिरफ्तार कर लिया,,,बताते चले हाजी वसी ने अवैध इमारतें खड़ी करके अकूत संपत्ति कमाई है,,, जानकारी के मुताबिक 20 साल पहले हाजी वसी सामान्य घर में रहता था और अब अरबों का मालिक बन गया है,,,बिल्डर हाजी वसी ने शहर के चमनगंज, बेकनगंज, नई सड़क समेत अन्य मुस्लिम इलाके में कई अवैध बिल्डिंगें बनाई हैं अब उनकी भी जांच शुरू हो गई है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh