Advertisement

कानपुर में प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा हरियाली महोत्सव 2022 को लेकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

कानपुर में प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा हरियाली महोत्सव 2022 को लेकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,,,,जिसमे संस्था के पदाधिकारियों उद्योग विभाग और यूपीसीडा के अधिकारियों द्वारा पौधे लगाए गए साथ ही सभी से कम से कम एक एक पेड़ लगाने की अपील की गई

आपको बताते चलें वन महोत्सव को लेकर प्रदेश सरकार ने वन विभाग के साथ सभी विभागों को पौधे लगाने के अलग-अलग लक्ष्य दिए थे,,, जिसके बाद कानपुर में एक दिन में 28 लाख पौधों को लगाने का अभियान शुरू हो गया है,,,,मंगलवार को पनकी इंडस्ट्रियल एरिया इस्टेट 2 के पीआईए पार्क में 2 हजार पौधे लागए गए,,,, पीआईए के पदाधिकारियों का कहना है कि जैसे जीवन के जल की आवश्यकता होती है वैसे ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ की आवश्यकता होती है,,, उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा भी यहाँ 40 हजार पौधे लगाए गए है,,,बताते चलें कि कानपुर में 5 से 7 जुलाई तक और 15 अगस्त को पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा,,, वृक्षारोपण को लेकर शहर में हर वर्ग के लिए वन बनाए जा रहे हैं जिसकी मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग में कंट्रोल रूम भी बनाया गया,,, साथ ही सेक्टर और जोन वार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh