Advertisement

मजदूर की मौत पर टेनरी के बाहर शव रखकर हंगामा

कानपुर। जाजमऊ के भल्ला स्टेट स्थित सल्लन टेनरी के मेन गेट पर मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वही स्वजनों को जानकारी होने पर टेनरी के बाहर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर करीब 3 घंटे हंगामा चला। पुलिस के काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मूलरूप से जिला वैशाली बिहार का रहने वाला भिखारी दास (45) जाजमऊ स्थित भल्ला स्टेट इलाके की सल्लन टेनरी में करीब 2 वर्ष से मजदूरी कर रहा था। भिखारीदास की पत्नी का चार वर्ष पहले देहांत हो गया था। बड़ा बेटा पंकज (18) एक पैर से विकलांग, उषा (17), अनिशा (15) बिहार के जिला वैशाली में रहते हैं। बड़ी बेटी आशा देवी (21) का दो वर्ष पहले विवाह हो गया था। भिखारीदास करीब 10 वर्ष से जाजमऊ के वाजिदपुर इलाके में रहकर मजदूरी कर रहें थे। साथी शिव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार कि सुबह करीब 6:30 बजे भिखारी दास मजदूरों को बुलाने के लिए टेनरी के बाहर जा रहा था। तभी गेट में पहुंचते समय अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोप है कि टेनरी संचालक को मौत की जानकारी होने के बाद गेट गेट में ताला बंद करके फरार हो गया। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब 3 घंटा जमकर हंगामा काटा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh