Advertisement

वेंकटेश्वर बालाजी महाराज की शोभा यात्रा के बाद महा प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन

कानपुर। पुरानी दालमंडी कैनाल रोड स्थित भगवान श्री तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी महाराज मंदिर में बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे भगवान तिरुपति बालाजी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महा प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद छका और पुण्य के भागी बने।
पुरानी दालमंडी कैनाल रोड स्थित भगवान श्री तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में स्वामी प्रमोदाचार्य संरक्षक सुरेश नाथ खन्ना द्वारा भगवान तिरुपति बालाजी के पूजन अर्चना का कार्यक्रम रखा गया। शाम 4 बजे शुरू हुई पूजा अर्चना के बाद मंदिर के बाहर भक्तों को भगवान श्री तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी महाराज के महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों और राहगीरों ने प्रसाद में बना लड्डू प्रसाद छका और प्रभु के सभी भक्तगण प्रेम में मगन हो गए ।
इस मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल, बृजेश कुमार गुप्ता महामंत्री संजय जयसवाल राजेंद्र अग्रवाल नितिन साहू उमेश साहू रमेश साहू तरुण गुप्ता मुकुंद आदि सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh