Advertisement

ससुरालियों पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज

थाना सीसामऊ अंतर्गत निवासी विकास दयाल की पत्नी पलक दयाल ने अपने ससुरालियों पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता पलक दयाल का आरोप है कि, 3 साल पहले पति और ससुरालियों ने उन्हें घर से निकाल दिया। वहीं जब मैं अब अपना हक मांगने आई तो पति विकास दयाल ने मुझे बहुत मारा सास ससुर भी साथ थे और वो रोकने के बजाए अपने बेटे को बढ़ावा दे रहे थे कि इसे और मारो। इतना ही नही मुझे बाल पकड़ कर घसीटने के साथ ही मेरे बच्चों को भी मारा। पलक ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वो तीन साल से अपने मायके एटा में रह रही थीं लेकिन अब मायके वाले भी सक्षम नही है तो ऐसे में अपने अधिकार को लेने के लिए वो ससुराल पहुंची जहां से उन्हें दोबारा भगा दिया गया तो थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पलक ने बताया कि, पति तलाक लेना चाहते हैं लेकिन वो तलाक नहीं चाहती मामला कोर्ट में है लेकिन जब तक फैसला नही आ जाता वो अपने दोनों बच्चों को लेकर कहां जाएं। वहीं पुलिस ने पीड़िता की फरियाद सुन ससुर को थाने ले आई पति मौके से फरार है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh