Advertisement

फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई की डाक्यूमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है…इस पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है…कई जिलों में इस डॉक्युमेंट्री की डायरेक्टर पर केस भी दर्ज करने की मांग की जा रही है…कानपुर में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रताओं ने विरोध प्रदर्शन कर लीना मण‍िमेकलई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रे की सद्बुध्दि ले लिए हरसहाय स्थित काली माता मंदिर में हवन पूजन किया..हवन का आयोजन कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष अंकित मिश्रा ने किया… कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे…
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित मिश्रा ने बताया कि जिस तरह से माता काली को इस पोस्टर में दर्शाया गया है…इसमे हमारे साथ – साथ हिन्दु धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है…पूरे देश में इस विवादित पोस्टर को लेकर भारी रोष जारी है । इस मामले संज्ञान लेते हुए डॉक्यूमेंट्री ‘ काली ‘ के फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई पर हिन्दु धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने , धार्मिक उन्माद एवं नफरत फैलाने की साजिश के तहत सख्त – सख्त कार्यवाही करने की मांग की है…इसके साथ साथ फ़िल्म को उत्तर प्रदेश में बैन कर देना चाहिए…ओर अगर कानपुर के किसी भी सिनेमाघर में ये फ़िल्म लगाई गई तो हम लोग उस फिल्म को यहां चलने नही देंगे..कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मांशु वैश्य, आर्यन तिवारी,अजय ,अमित चौधरी,विकास गोसवानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh