कानपुर,राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के द्धारा चौधरी चरण सिंह प्रेक्षा गृह सिंचाई विभाग लखनऊ में आज पुरानी पेंशन बहाली संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे प्रदेश भर से अनेकों कार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ एनपीएस कार्मिक भी सामिल हुए आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रदेश में सभी जिलों में कार्यकारणी गठन करने पर विचार करते हुए आगे के कार्यक्रमों पर जोर दिया गया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में सफल कार्यक्रम के बाद प्रदेश स्तर का यह दूसरा कार्यक्रम है जो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया है, सरकार कर्मचारियों की समस्या को समझते हुए पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करें नहीं तो कर्मचारी 2024 चुनाव में अपना और परिवार का वोट नोटा को देगा। देश का प्रत्येक कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन करता रहेगा।कि आगामी नवंबर माह में लखनऊ की सड़को पर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी जिसमे पहले चरण में सभी मंडल मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली मांग के आयोजन किए जायेगे उसके बाद प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमे प्रदेश के हजारों एनपीएस कार्मिक सामिल होगे ।प्रत्युष द्धिवेदी ने कहा कि करोना काल में जब कोई घरों से नहीं निकल रहा था, कर्मचारी अपनी और अपने परिवार की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी कर रहा था और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा था। सरकार को ये सोचना चाहिए की जो कर्मचारी एवं कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र को अपनी सेवाएँ देता है कि उनका भविष्य सुरक्षित होना चाहिए। प्रधानमंत्री को कर्मचारियों की समस्या को समझते हुए तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। जिसमे मुख्य रूप से विनोद बुद्धि राम ,अरुण मिश्रा, हरी शरण मिश्रा, शशि सिंह,गौरव उपाध्याय ,राम लाल यादव भाई लाल यादव, अरविन्द धनगढ,प्रशांत त्रिपाठी , राजीव यादव, ओ पी चंद्रा ,रुपेश श्रीवास्तव, शशी कांत श्रीवास्तव,, भाई लाल,राजेश मिश्रा,अभय शुक्ला, रुपेश श्रीवास्तव अंकुर कुमार त्रिपाठी राम बृज रावत ललन कुमार वीरेंद्र कुमार सहयोग किया।


















