आप के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में स्वागत कानपुर नगर के आम आदमी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष/महामंत्री का आज पार्टी कार्यालय मालरोड में जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने माला व मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के भूतपूव अध्यक्ष बलजीत यादव ने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं घर घर जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार शुरू कर जन मानस में जन जागरण अभियान के तहत जन चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान करने की पहल शुरू कर उसका निराकरण कराये। इस अवसर पर कानपुर नगर के जिला महासचिव शैलेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि 10जुलाई को सुबह 8बजे सरसैया घाट सिविल लाइंस में सांसद संजय सिंह के निर्देश पर तिरंगा शाखा का स्वच्छता सरोवर अभियान के तहत नदियों की सफाई अभियान में तिरंगा शाखा के प्रदेश प्रभारी आशुतोष सेगर मुख्य रूप से शामिल होंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से सवश्री उमेश यादव शैलेन्द्र सिंह परिहार रमेश सिहवानी मदनलाल भाटिया पारस कक्कड मनिंदर सिंह अनिल गुप्ता के पी त्रिपाठी न इमितयाज अहमद विवेक पाण्डेय आशीष जैन रवि प्रताप सिंह कशिश सिंह चावला सहित सभी पदाधिकारियों मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी की बैठक


















