Advertisement

कानपुर की बड़ी ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।

कानपुर की बड़ी ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों की वजह से सड़क के आधे हिस्से में नमाज पढ़ी गई। सुबह 8 बजे नमाज शुरू हुई। डीएम विशाख जी और पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा भी नमाज में शामिल हुए। वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाजियों ने नमाज अदा की।
बताते चलें कि, नमाज के बाद अधिकारियों ने शांति और अमन का पैगाम देने के लिए सफेद गुब्बारे भी छोड़े। सभी ने एक-दूसरे को फूल देकर बकरीद की मुबारकबाद दी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे शहर में धारा 144 लगाई गई है। उधर शहरकाजी ने अपील की है कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें, कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। वहीं बकरीद को लेकर शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरे जिले में मजिस्ट्रेट मुस्तैद कर दिए गए हैं। एडीएम सिटी अतुल कुमार को शहर और एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार को ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। मस्जिदों के बाहर भी मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। बता दें कि, ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा करने के बाद जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्से किए जाते हैं। एक हिस्सा गरीबों व जरूरतमंदों को, एक हिस्सा स्वजन व दोस्तों को, जबकि एक हिस्सा स्वयं के प्रयोग के लिए रखा जाता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh