Advertisement

क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक प्रमुख पत्नी की हिमाकत करने पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक से हुई तीखी नोकझोंक

 

क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक प्रमुख पत्नी की हिमाकत करने पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक से हुई तीखी नोकझोंक मामला हाथापाई तक पहुंचा बीडीसी सदस्यों ने सरकारी धन दुरुपयोग करने का लगाया आरोप।

भोगनीपुर तहसील अंतर्गत अमरौधा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में हुआ जमकर हंगामा,विरोधी गुट ने ब्लाक प्रमुख व अधिकारियों के ऊपर मानदेय सहित सरकारी धन का दुरुपयोग कर बंदरबांट करने का आरोप लगाया। ब्लाक प्रमुख पत्नी प्रमिला कटियार की हिमाकत करने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक विनोद कटियार से हुई तीखी बहस धक्का-मुक्की कर बीडीसी सदस्यों को किया गया बाहर।
दरअसल मामला है कानपुर देहात के अमरौधा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक का। बैठक शुरू होने से पहले ही विरोधी गुट के कुछ बीडीसी सदस्यों ने बैठक का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया,और दरी बिछाकर बाहर ही आसन लगाकर बैठ गए और हंगामा करने लगे। पत्नी ब्लाक प्रमुख का मामला होने की वजह से बीडीसी सदस्यों को बनाने के लिए पूर्व भाजपा विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार रूठे को मनाने के लिए मैदान में कूद पड़े । लेकिन विरोध कर रहे बीटीसी सदस्यों ने उनकी एक न सुनी और विरोधी गुट के नेता ने पूर्व विधायक से कहा कि मैं तो बीडीसी सदस्यों को विश्वास में लेकर आया था आप लोग एसी में बैठकर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों में धांधली बाजी कर रहे हैं। मै सदस्यों को क्या जवाब दू एक बगल में तो दूसरा 11 राउंड की बंदूक लिए बैठा है विरोधी गुट के नेता ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बोला कि हम बीडीसी सदस्यों का अपमान किया जा रहा है। आप लोग एसी में बैठ कर कोरम पूरा कर लेते हैं और हम लोगों को एक भी मीटिंग में बुलाया नही जाता है और ना ही मानदेय दिया जाता है।वही क्षेत्र के विकास के नाम पर एक साल में एक भी मीटिंग नहीं बुलाई गई है जब की तीन माह में बैठक बुलानी चाहिए। नाराज सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी बीच दोनों गुटों के बीच मीटिंग हॉल के अंदर हंगामा शुरू हो गया। जिस पर पूर्व विधायक विनोद कटियार व उनके समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
इस बाबत जब खंड विकास अधिकारी अमरौधा से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ बीडीसी सदस्यों के प्रतिनिधि बनकर आए थे जो बैठक में शामिल होना चाह रहे थे। नियम संगत के अनुसार उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया जा सकता था क्यो कि बीडीसी सदस्यों का ही सदन की बैठक में हिस्सा लेने का अधिकार है।

UPTV7 NEWS
कानपुर से भूपेंद्र सिंह की रिर्पोट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh