Advertisement

स्वरूप नगर स्थित हेरिटेज होम में साध्वी का अभिनंदन समारोह का आयोजन

स्वरूप नगर स्थित हेरिटेज होम में साध्वी डॉ पीयूष प्रभा जी तथा उनकी सहयोगी तीन साध्वी का अभिनंदन समारोह का आयोजन कानपुर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा करा गया। मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे उपस्थित थी। ज्ञात रहे कि चारों साध्वी धर्म प्रचार और नैतिकता,सद्भावना ,नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए जनमानस के कल्याण हेतु कानपुर चातुर्मास करने के लिए आई हुई है। इस अवसर पर साध्वी जी ने जैन चातुर्मास का महत्व बताया ।साध्वी जी ने कहा आत्मा से परमात्मा की ओर जाने के लिए और हिंसा से अहिंसा की ओर जाने के लिए यह चातुर्मास प्रेरणा देता है ।मुख्य अतिथि आदरणीय महापौर जी ने कहा की साध्वी जी के प्रेरणादायक वचन केवल किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है बल्कि संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हैं और हम लोगों को ऐसे संत महात्माओं के नित्य दर्शन करके प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का बहुत आभार व्यक्त करा । महिला मंडल की अध्यक्ष शालिनी जैन और मंत्री रश्मि जैन ने मुख्य अतिथि को साहित्य प्रदान किया ।सभा के मंत्री श्री संदीप जैन ने महापौर महोदय का स्वागत किया। कार्यक्रम में मधुर गीत तथा भाषण द्वारा साध्वी जी का अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh