Advertisement

10 जुलाई 2022 को भारत लोक शिक्षा परिषद, कानपुर चैप्टर द्वारा एकल अभियान के अंतर्गत संचालित एकल विद्यालयों के भाग बुंदेलखंड के पांचों अंचलों (कानपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, एवं झांसी) के प्रशिक्षक कार्यकर्ताओं की एक परीक्षा ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जवाहर नगर, कानपुर में आयोजित की गई।
इस परीक्षा का उद्देश्य यह जानना है कि एकल विद्यालयों के आचार्यों को प्रशिक्षण देने वाला प्रशिक्षक खुद कितना प्रशिक्षण में पारंगत है। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर 60 प्रशिक्षकों ने मनोयोग से परीक्षा दी।
भारत लोक शिक्षा परिषद कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष डा ए एस प्रसाद ने बताया कि एकल अभियान के अंतर्गत भाग बुंदेलखंड के पांचो अंचलों (कानपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट एवं झांसी) मे 1680 एकल विद्यालय संचालित है । इन एकल विद्यालयों के माध्यम से गांव में रह रहे बच्चों को शिक्षा व संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं ।एकल विद्यालय में पढ़ाने वाले आचार्यों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है और यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक द्वारा दिया जाता है । प्रशिक्षक अपने कार्य में कितना पारंगत हैं एवं वह अपना ज्ञान कितना बढा रहा है । यह जानने के लिए कि आज यह परीक्षा कराई गई है ।
भारत लोक शिक्षा परिषद कानपुर चैप्टर के सचिव श्री ध्रुव कुमार रुइया ने बताया कि एकल विद्यालय के माध्यम से विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार एवं स्वावलंबन आयाम के माध्यम से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh