Advertisement

कानपुर में बकरीद के त्यौहार को देखते हुए सोमवार को भी चिडियाघर खोला गया

कानपुर में बकरीद के त्यौहार को देखते हुए सोमवार को भी चिडियाघर खोला गया। इस दौरान जू में अनेक लोग अपने परिवार के साथ मस्ती करते नजर आए।
बताते चलें कि चिडियाघर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते दर्शकों के लिए बंद रहता है, लेकिन इस बार सोमवार को उसे दर्शकों के लिए खोला गया। जहां दूर दराज से आए दर्शकों ने जम कर मस्ती की। इस दौरान आम दिन से ज्यादा भीड़ देखने को मिला। वहीं चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि, सोमवार को दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें सभी बाड़ों को खोला गया। उन्होने बताया कि, सावित्री टाइगर अब ठीक हो गई है, उसके घूमने के लिए अलग से बाड़ा बनाया जा रहा है। वहीं बताया कि देश के सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। जिनकी लंबाई 8 से 10 इंच है। यह काटने के पहले कुकर की सीटी की तरह आवाज करता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh