Advertisement

श्रावण मास में शिव मन्दिरों एवं गंगा के घाटों पर की जाने वाली व्यवस्था की जाए

श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है इसमें कानपुर के प्रमुख शिव मन्दिरों में लाखों की तादाद में शिव भक्त दर्शन पूजन एवं माँ गंगा के पावन तट पर स्नान करते हैं। यह पवित्र पर्व सकुशल सम्पन्न हो जाये इस संबंध में व्यवस्थायें कराए
प्रमुख शिव मन्दिर में आनन्देश्वर मन्दिर  ,जागेश्वर मन्दिर नवाबगंज, सिद्धनाथ मन्दिर जाजमऊ, बरखण्डेश्वर मन्दिर पी० रोड, नागेश्वर नयागंज, प्रेरेश्वर शिवराजपुर आदि में पहुंचने वाले मार्गों में प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, सफाई की जाए।
मन्दिरों में महिलाओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन हेतु व्यवस्था । माँ गंगा के तटों पर मातृशक्ति के नहाने एवं कपड़ा बदलने के लिए समुचित प्रबन्ध करायें जिससे वह लोग अपने वस्त्रादि बदल सकें।घाटों पर जल पुलिस गोताखारों को तैनात किया जाए। तथा रस्सा जंजीर बंधवाने की व्यवस्था करें। और सभी सनातन धर्माचार्य महन्त एवं पदाधिकारी आपको यह आश्वस्त करते हैं कि शासन द्वारा बताये गये नियमों के अनुरूप हम सभी अपने अपने शिवालयों में व्यवस्था करायेंगे एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh