Advertisement

एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 154एन और 109एन का वार्षिक सयुक्त अधिष्ठापन संम्पन्न

कानपुर,एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 154एन और 109एन का वार्षिक अधिष्ठापन कार्यक्रम शास्त्री भवन खलासी लाइन्स कानपुर में सांय 6 बजे से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन वाइस इंटरनेशनल अध्यक्ष प्रथम एली पंकज श्रीवास्तव,वाइस इंटरनेशनल अध्यक्ष तृतीय एली आर के सक्सेना,डिस्ट्रिक्ट 154 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली अरुण कुमार जय,डिस्ट्रिक्ट 109 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली शेखरानंद वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।योग शिक्षिका वर्षा पंथ ने ईश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी।एली सक्सेना ने दोनों डिस्ट्रिक्ट के सचिव और कोषाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव,राजेश निगम पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।एली पंकज श्रीवास्तव ने एलायंस क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया जिसमें कैंसर के इलाज के लिए गाजियाबाद के पास क्लब द्वारा निर्मित हो रहे कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण भी शामिल है।एली अरुण कुमार जय ने समाज सेवा करने के लिए सभी के अंदर मानवीय गुणों का होना आवश्यक बताया ओर कहा एक अच्छा ओर परिमार्जित मनुष्य ही दूसरे लोगों की सेवा अच्छे से कर सकता है।शेखरानंद जी ने लोगों को समाज सेवा में आगे आकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष एली विवेक श्रीवास्तव, राजेंद्र गर्ग ने अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में एलायंस क्लब लखनऊ के मंडलाध्यक्ष एली पी.एस. जग्गी और वी. बी. श्रीवास्तव विशेष रूप से सम्मिलित हुए।तथा कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव शोभा श्रीवास्तव,नीतू सूद द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष एली राजेश निगम,एली कामिनी श्रीवास्तव,हिमानी श्रीवास्तव,राजीव शुक्ला,सुभाष खन्ना,दीपक गुप्ता, विष्णु गुप्ता पी एन सोमानी,अशोक खंडेलवाल,विनोद शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh