Advertisement

सतबरी रोड में नाले में गिरने से ड्यूटी के दौरान दीवान की मौत

कानपुर चकेरी थाना अंतर्गत सतबरी रोड में नाले में गिरने से ड्यूटी के दौरान दीवान की मौत हो गई, वहीं मोटरसाइकिल में दीवान के साथ बैठे पीआरडी जवान का पैर टूट गया, घायल पीआरडी जवान का इलाज अस्पताल में जारी है, आपको बता दें कि सुबह 4:00 बजे सतबरी क्षेत्र में गश्त के लिए निकले दीवान जगत नारायण थाने से सतबरी रोड में गश्त कर रहे थे, तभी अचानक सड़क में बने सीवर में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई जिससे दीवान जगत नारायण बुरी तरह से जख्मी हो गए और मोटरसाइकिल में पीछे बैठा पीआरडी जवान भी जख्मी हो गया,घटना स्थल से गुजर रहे राहगीरों ने घायल दीवान की सूचना पुलिस थाने में दी,जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल दीवान जगत नारायण को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद हैलट के डॉक्टरों ने घायल दीवान जगत नारायण को मृत घोषित कर दिया वही शव का पोस्टमार्टम करा मृतक दीवान के शव को परिजनों के साथ राजकीय सम्मान के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया जहां पुलिस के कमिश्नर विजय सिंह मीणा समेत कानपुर नगर के अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक दीवान को सलामी और श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh