Advertisement

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कानपुर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

कानपुर। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज कानपुर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कानपुर मंडल के सभी जिलों से आए अधिकारियों को जहरीली शराब को लेकर खास दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी जिले में जहरीली शराब के कारण कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदारी उस जिले के अधिकारी की होगी। अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा आबकारी विभाग ने 42 हजार करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। जिसे सभी अधिकारी मेहनत कर पूरा करें। शहर में जल्द एक बड़ा व्यापारी सम्मेलन कराने की भी बात उन्होंने कही। कहां थी 2024 में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करानी है। ताकि नरेंद्र मोदी भारी सीटों के साथ दोबारा प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हो सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh