Advertisement

बिल्डर हाजी वसी की जाजमऊ स्थित 5 मंजिला इमारत की नाप जोक करने पहुंची केडीए की टीम

कानपुर। कानपुर दंगे में फंडिंग के आरोपी बिल्डर हाजी वसी की जाजमऊ स्थित 5 मंजिला इमारत की नाप जोक करने केडीए की टीम आज मौके पर पहुंची। बिल्डर पर दूसरी आराजी पर बिल्डिंग बनाने का आरोप है। अधिकारी इस मसले पर कैमरे के‌ सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। जाजमऊ में हाजी वसी ने 5 मंजिला इमारत का निर्माण कराया था। आरोप है जिस जगह बिल्डिंग बनी और जिस जगह का नक्शा पास कराया गया, वह दोनों आराजिया अलग-अलग है। केडीए में शिकायत आने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। प्राधिकरण के अमीन की अगुवाई में आज सर्वे शुरू किया गया। ताकि पता लगाया जा सके कि बिल्डिंग किस आराजी में बनी है। बिल्डर द्वारा बनाई गई इमारत के सारे फ्लैट पहले ही बेच दिए गए हैं। जिसमें लोग अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं। केडीए के अधिकारी इस मसले पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh