Advertisement

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली लाठी, कार में तोड़फोड़

कानपुर। चाची और भतीजे के विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोंग हुए घायल। जाजमऊ के केडीए इलाके की रहने वाले स्व. नौशाद की पत्नी शहनाज ने बताया कि अपनी टेनरी शालीमार पहुंची जहां हारिश, नौशाद, समेत दर्जन से अधिक लोंग कब्ज़ा कर रहें थे। जिसके चलते विवाद हुआ।

थाना जाजमऊ से करीब 250 मीटर दूरी पर स्थित शालीमार टेनरी के विवाद में दो पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने टकरा गए। जिसके बाद जमकर लाठी डंडे चले और दो कारो पर पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया। विवाद में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वही सूचना पर एडीसीपी राहुल मिठास, कैंट एसीपी मृगाँक शेखर पाठक समेत सर्किल  फोर्स पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। वीडियो में मारपीट के दौरान कई पुलिसकर्मी दिखाई दे रहें हैं। इलाकई लोगों के अनुसार विवाद बुधवार दोपहर से चल रहा था, मौके पर थाना चकेरी और जाजमऊ पुलिस मौजूद थी। वही सूचना पर एडीसीपी राहुल मिठास भी मौके पर पहुंचे थे। एडीसीपी के जाने के 10 मिनट बाद चार कार हूटर बजाते हुए टेनरी की गली में घुस गई। चार कार से दो दर्जन से अधिक लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर उतरे और मौके पर मौजूद लोगों को पीटना शुरु कर दिया। 10 मिनट के अंदर कार से आए लोंग फरार हो गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दो कार में पथराव करने शुरु कर दिया। कार में बैठे कई लोंग घायल हो गए। दो कार व एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो क्रेनो की मदद से क्षतिग्रस्त कार वहां से हटवाई गई। वही मौके पर मौजूद पुलिस फाॅर्स ने मामले को शांत करवाया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh