Advertisement

दबंगों ने की मारपीट, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

कानपुर। कानपुर जिले के आउटर थाना बिधनू क्षेत्र के न्यू आजाद नगर निवासी दिनेश कुशवाह अपने मित्र मंजीत यादव के साथ प्लाट देखने गया था की तभी दबंग पिंटू यादव धर्मेंद्र नागर सुमित अमित यादव राहुल कुमार व विकास के द्वारा गाली गलौज करते हुए दिनेश कुशवाहा के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि यह लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं आए दिन शराब पीकर लोगों से मारपीट करते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसी तरह से पीड़ित की जान बचाई। पीड़ित की ओर से घटना को लेकर बिधनू पुलिस को थाने में तहरीर भी दी है। लेकिन पुलिस की ओर से यहां कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उधर दबंगों के द्वारा पीड़ित को डराया और धमकाया भी जा रहा है। पुलिस के पास गए तो अच्छा नहीं होगा। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाएंगे । पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए थाना बिधनू पुलिस से कार्यवाही की बात कही है। वहीं चौकी इंचार्ज न्यू आजाद नगर द्वारा पीड़ित को आश्वासन देते हुए कार्रवाई की बात कहीं है।अब देखने वाली बात यह होगी यह थाना बिधनू पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाएगी या फिर आरोपी खुलेआम अपनी दबंगई जारी रखेंगे।

चंद्र प्रकाश की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh