Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापर बन्धु की बैठक

कानपुर,जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापर बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई| बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापरियों की यातायात एवं नगर निगम की समस्या के निदान हेतु DCP ट्रैफिक , नगर आयुक्त के साथ बैठक का आयोजन किया जाए जिसमें उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए । उन्होंने कहा कि व्यापरियों का किसी भी स्थिति में उत्पीड़न न हो सभी संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखे। कोई समस्या हो तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराए। बैठक में व्यापरियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सभी जोन में रोस्टर निर्धारित करते हुए एक माह का अभियान चलाया जाए जिसके लिए रोस्टर बनाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जाए | अभियन का रोस्टर व्यापर मण्डल के प्रतिनिधियों को भी दिया जाए | ताकि अभियान में उनकी भी उपस्थिति एवं सहयोग रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh