विश्व हिन्दू परिषद्, अमेरिका के निमंत्रण पर कलानिधि संस्था का प्रस्थान सम्पूर्ण भारत में SAC (Support a Child) की विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से अग्रसित करने वाली विश्व हिन्दू परिषद, अमेरिका के आमंत्रण ने कलानिधि के स्वप्न को साकार करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है संस्था की निदेशिका डा० सुचरिता खन्ना के निर्देशन में 5 नृत्यांगनाओं का समूह 45 दिनों की यात्रा हेतु 20 जुलाई को दिल्ली से अमेरिका के लिए प्रस्थान करेगा कार्यक्रम की रूपरेखा को भिन्न-भिन्न प्रकार से सुसज्जित किया गया है ‘खनक’ नृत्य नाटिका के प्रथम चरण में योग साधना व नृत्य के समावेश को शिव, विष्णु व शक्ति के स्वरूपों द्वारा वर्णित किया है दूसरा चरण रंग बिरंगे भारत की विविधता में एकता को दर्शाता हुआ कश्मीरी, बीहू, लावणी, गरबा व राजस्थान के लोक नृत्यों को प्रस्तुत करेगा इसके अतिरिक्ति कुछ शहरों में तुलसीदास कृत रामचरित मानस पर आधारित ‘रामकथा- एक कलात्मक आयाम’ का मंचन होगा के यह कार्यक्रम अमेरिका के ओहायो, न्यूयार्क, फ्लोरिडा, टेक्सास, सैनफ्रांसिस्को आदि प्रदेशो में प्रस्तुत होंगे इस टीम में सुचिरता, उर्वशी मिश्रा, श्रिया अग्रवाल, अपर्णिका साहू, ईशिता अग्रवाल व कल्याणी वत्सला होंगी कलानिधि की स्थापना से लेकर अब तक इन 25 वर्षों से हमें सदैव अपने पति श्री अनूप खन्ना से प्रेरणा, प्रोत्साहन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। नृत्य साधना एवं नव प्रवेशियों के प्रतिभा संवर्द्धन में हमारे अग्रज श्री ललित खन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी, कला एवं साहित्य साधक यूनाइटेड ग्रुप के श्री इंद्रमोहन रोहतगी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रसार हेतु कानपुर में DPS स्कूल के संस्थापक श्री आलोक मिश्र का भी सतत् सहयोग प्राप्त हुआ आप सबका हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं। कलानिधि के सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। अभिभावकों के प्रति उनके विश्वास एवं सहयोग हेतु कलानिधि परिवार कृतज्ञता ज्ञापित करता है।
विश्व हिन्दू परिषद की प्रेसवार्ता


















