Advertisement

.जिला अस्पताल के यूएचएम में बूस्टर डोज लगनी शुरू

कोरोना से बचाव के लिए 18 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को शुक्रवार से कोरोना की मुफ्त बूस्टर डोज लगना शुरू हो गई है…अभी तक प्राइवेट अस्पतालों में इसको लगवाने पर पैसा खर्च करना पड़ता था….केंद्र सरकार के बूस्टर डोज को मुफ्त करने के बाद कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराने यह सुविधा मिल सकेगी….जिला अस्पताल के यूएचएम में बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है….यूएचएम अस्पताल की वैक्सीनेशन इंचार्ज संगीता वर्मा का कहना कि आज से 18 साल से 59 साल तक के लोगो को प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है….इससे पहले 60 साल से अधिक उम्र के लोगो को प्रीकाशन डोज लगाई जा रही थी….उनका कहना था दिन160 डोज लगाने का टारगेट मिला हुआ है…जिसमे अभी तक कुल पांच लोगो को लगाया जा चुका है…और शाम तक टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh