Advertisement

इनर व्हील कानपुर वेस्ट द्वारा अधिष्ठापन समारोह

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सेवा संस्था इनरव्हील वेस्ट क्लब डिसटृकट 311 का 52 वा अधिष्ठापन समारोह लैंड मार्क में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अपर लेबर कमिश्नर श्रीमती अंजूलता जी ने दीप प्रज्वलित कर किया काले और क्रीम परिधान से सभी महिलाएं बेहद आकर्षक लग रही थी नए सत्र में अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव और सचिव स्मृति रस्तोगी ने कोषाध्यक्ष अनीता जैन और  नीना तलवार के साथ अपनी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का परिचय दिया इस अवसर पर पीडीसी गीता गुप्ता और पीडीसी विनोद उर्दू ऋषि ने क्लब के कार्यों की सराहना की साथ ही समाज के और ज्यादा बेहतरी के लिए किए जाने वाले योगदान के लिए शुभकामनाएं दी डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष मनीषा बाजपेई ने सदस्यों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन संध्या गुप्ता ने भी अपने विचार रखें आई सी जी आर रुचि सेठ वह एडिटर नर्मता मेहता की गरिमामय उपस्थिति रही समारोह में दिव्यांग ङवल पेमेंट सोसाइटी के मुकबधिर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया क्लब द्वारा विभिन्न स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों और सेवाओं की जानकारी दी गई विगत सप्ताह क्लब ने अलग-अलग पाक और सोसाइटी में सैकड़ों पौधों लगाए थे उन पेड़ पौधों की देखभाल का जिम्मा क्लब के सदस्यों ने लिया साथ ही रामबाग पार्क के सुंदरीकरण की घोषणा की गोद लिए गए गांव के कई प्रोजेक्ट और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में की जा रही व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया साथ ही प्रत्येक माह रीजेंसी हॉस्पिटल के साथ मिलकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाने की सूचना दी गई छात्रों के शिक्षा में हर संभव सहायता और उनकी छात्रवृत्ति की व्यवस्था साथ ही रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सवावलंबी बनाने की ओर कदम उठाया गया स्कूल में टॉयलेट बनाने और पेयजल की व्यवस्था कराए जाने के साथ ही हमेशा की तरह हर महीने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाने की जानकारी दी गई

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh