Advertisement

वीरेन्द्र कुमार फिर हुये नजरबंद राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने की निन्दा

कानपुर नगर| प्रधानमंत्री के बुन्देलखण्ड आगमन को देखते हुये राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार को उनके आवास पर पुलिस ने फिर से नजर बंद कर दिया। वीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार को अरमापुर थाने के थानाध्यक्ष मय फोर्स उनके आवास पर पहुंचे और गुजैनी थाने की पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया है। आपको बताते चलें कि वीरेन्द्र कुमार बीते दिनों लखनऊ से गुजैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कानपुर में लाए गये थे और पुलिस ने उनको घर में नजरबंद कर दिया था। शुक्रवार को भी पुलिस ने कि उनके द्वारा कोई धरना प्रदर्शन ना किया जाए जिसके चलते उन्हें घर में ही नजरबंद कर लिया गया।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने प्रशासन के इस कार्यवाही की निन्दा की है| आज एक बैठक जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के आवास बर्रा 7 में हुयी जिसमे पुलिस के इस कार्यवाही की निन्दा करते हुये चेतावनी देते हुये कहा गया कि दुबारा प्रशासन ने ऐसा किया तो पार्टी आन्दोलन का रास्ता अपनायेगी|
आज की बैठक में राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, दिनेश यादव, दिलिप कुमार आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh