Advertisement

प्रदेश में 20 से 22 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना

देश के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में अभी भी लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं कानपुर में भी बारिश न होने के चलते लोगों को भीषड़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि न्यूज से खास बातचीत के दौरान कृषि मौसम तकनीकि अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि, कानपुर समेत कई जिलों में हवाओं के रूख बदलने के कारण बारिश नहीं हो रही है। ड्राई हवाएं बारिश न होने का मुख्य कारण हैं। उन्होने कहा कि, 20 से 22 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है। 12 से 15 मिलीमीटर बारिश होगी, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होने कहा, बारिश न होने के कारण लोग अक्सर हवन कराते हैं, जिसका साइंटफिक असर होता है। हवन का धुंआ वातावरण में मिल कर बादल बनाता है, जिसके कारण बारिश होने की संभावना होती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh