Advertisement

कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में 2022 में होने वाले नगर निकाय चुनाव के सन्दर्भ में विशाल कार्यकर्ता समागम सम्पन्न

कानपुर शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष  नौशाद आलम मंसूरी जी की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में 2022 में होने वाले नगर निकाय चुनाव के सन्दर्भ में एक विशाल कार्यकर्ता समागम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री सत्य नारायण पटेल, राष्ट्रीय सचिव/सह-प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं श्री अंशु तिवारी, महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी/प्रभारी, कानपुर मण्डल एवं श्री बृजेश सिंह, प्रभारी, नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का स्वागत 51 किलो फूलों की माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर, पगड़ी व दुसाला भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ता समागम में मुख्य अतिथि श्री सत्य नारायण पटेल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर निकाय का चुनाव पूरी ताकत व राजनैतिक रूप से लड़ा जायेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। जिसके प्रथम चरण में आवेदन पत्र बांटकर आवेदन मांग लिये गये है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड में हर आरक्षित वर्ग और सामन्य वर्ग से आवेदन लेकर सूची तैयार की जा रही है तथा दूसरे चरण में प्रत्येक 10 वार्ड पर एक वरिष्ठ प्रभावशाली नेता को प्रभारी बनाकर और उसके बाद प्रत्येक वार्ड में पर्यवेक्षक भेज कर संभावित प्रत्याशी की रिपोर्ट बनाकर केन्द्रीय चुनाव समिति को प्रत्येक वार्ड से 2-2 नाम प्रेषित किये जायेगें जिन पर केन्द्रीय चुनाव समिति अन्तिग नाम का चयन करेगी और पूरी प्रक्रिया को संगठन हित में पारदर्शी बनाया जायेगा। प्रदेश महासचिव श्री अंशु तिवारी जी ने पूरी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को समझाते हुये कहा कि किसी भी कीमत पर सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं बांटे जायेंगे। शहर अध्यक्ष  नौशाद आलम मंसूरी ने मुख्य अतिथि एवं आये हुये सभी कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुये कहा कि सबको एकजुट होकर आपसी मदभेदों को दूर कर लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने के लिये सेमी फाईनल के रूप में नगर निगम में वियज पाकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयार करनी है। कार्यक्रम का संयोजन श्री दिलीप शुक्ला संगठन प्रभारी एवं संचालन श्री त्रिलोकी त्रिवेदी ने किया।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh