श्री महाराजा अग्रसेन जयन्ती समिति द्वारा जगत जननी माता महालक्ष्मी जी की भजन संध्या का षष्टदशम् होटल दि ब्रिज, जी. टी. रोड, कानपुर में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया समिति के 16वें वार्षिक महोत्सव रूप में आयोजित भजनोत्सव का शुभारम्भ कार्यक्रम के यजमान श्री सत्य नारायन अग्रवाल ने सपत्निक मॉ के अखण्ड ज्योति पूजन कर किया। महोत्सव में भक्तों को अपने दर्शन से अमृत वर्षा लुटाती माता महालक्ष्मी जी. हनुमान जी, दुर्गा जी, गणेश जी के भव्य प्रतिमा दर्शन के साथ अखण्ड ज्योति का पूजन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की वहीं श्री श्याम प्रभु एवं बांके बिहारी के भव्य श्रृंगार दर्शन कर देश एवं समाज की सुख समृद्धि की कामना की महालक्ष्मी जी के दरबार की शोभा भक्तों का मन मोह रही थी. छप्पन प्रकार के पकवानों के द्वारा माँ का भोग लगाया गया भजन संध्या का शुभारम्भ नगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार सन्दीप दीक्षित ने “घर में पधारों गजानन जी मेरे घर में पधारो गाकर उत्सव की सफलता की प्रार्थना की। तत्पश्चात “माँ लक्ष्मी मेरे घर आयी गाकर भक्तों की अरदास लगायी। जयपुर से पधारे भजन गायक अविनाश शर्मा ने “तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है” गाकर अपनी भावांजलि प्रस्तुत की। वहीं झोली गरीब की पड़ गई छोटी दातार तूने इतना दिया” गाकर श्याम प्रभु की महिमा का वर्णन किया। “वहीं सांवले सलोने तेरे नैन कजरारे” गाकर बांके बिहारी के अनुपम श्रृंगार का वर्णन कर भक्तों का भक्ति रस से सराबोर किया जयपुर से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री कुमार गिरिराज शरण ने अपने भजनों की भावान्जलि से उपस्थिति जनसमूह को देर रात्रि तक आनन्द की अनुभूति करायी। उन्होने “हम तेरे दर पर आयें है भिखारी बनकर गाकर भक्तों की दरखास्त लगाई” भक्ती करले मुसीबत में काम आयेगी” के द्वारा भक्तों को रस विभोर किया ” माँ वैभव लक्ष्मी का दरबार निराला” एवं जय अग्रसेन जय अग्रकुल धर्म ध्वजा के फहराई गाकर अग्रकुल देवी महालक्ष्मी जी की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम में माँ के विभिन्न उत्सवों की भी झाकियाँ प्रस्तुत की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से माँ का चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं भगवान विष्णु एवं महालक्ष्मी जी के द्वारा खजाने का वितरण उपस्थित भक्तवृन्दों को किया गया उत्सव यजमान के रूप में श्री सत्य नारायन अग्रवाल ने सपत्निक माँ का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में विशेष योगदान के लिये श्री मुरारी लाल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, गिरराज अग्रवाल, श्रीमती शैला अग्रवाल, को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम व्यवस्था में कार्यक्रम संयोजक शिव सागर अग्रवाल, राम सेवक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, महेश भगत, महेश कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल पप्पू नरेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आदित्य पोद्दार, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, वीना अग्रवाल, सुमन गर्ग, पूनम अग्रवाल, रचना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष गुरु प्रसाद अग्रवाल, संचालन व आभार महामंत्री मनीष दर्पण ने किया।
महाराजा अग्रसेन जयंती समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन


















