Advertisement

अनाज पर जीएसटी लगाना भाजपा की तानाशाही व संवेदनहीनता:अभिमन्यु गुप्ता

भाजपा सरकार द्वारा नॉन ब्रांडेड अनाज व खाद्य सामग्री समेत आटे, दाल,दही,मैदा,पनीर आदि पर जीएसटी लगाने को भाजपा की धोखेबाजी व तानाशाही बताते हुए आज समाजवादी व्यापार सभा व उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विरोध सत्याग्रह कर इसको वापस लेने की मांग रखी।उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता के नेतृत्व में उन्नाव के किराना व्यापारियों ने सब्जी मंडी उन्नाव के बाहर सत्याग्रह किया और अनाज पर जीएसटी वापस लो के नारे लगाए।

सपा नेता व प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की मोदी सरकार द्वारा खाद्य व अनाज पर जीएसटी लगाना देश के साथ एक क्रूर मजाक है। हर कोई इससे नाराज है। आजादी के बाद पहली बार इन आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगा कर भाजपा ने अपनी संवेदनहीनता व तानशाही का परिचय दिया है।जो मोदी जी आज से दो वर्ष पहले भाषण देते थे की हमारी सरकार ने गेहूं,चावल,दही पर जीएसटी नहीं लगाया उन्हीं मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अनाज,गेहूं,चावल,दही,इलाज, एलईडी,सफर पर जीएसटी लगाकर या बढ़ाकर देश का मजाक उड़ाने का काम किया है।इससे छोटे व्यापारी,किसान,नौकरीपेशा,सब परेशान हो जाएंगे। इस फैसले से जहां एक ओर छोटा व्यापारी परेशान होगा तो वहीं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूटेगी।इस फैसले से हर वस्तु के दाम 2 से 5 रूपए प्रतिकिलोे तक बढ़ जाएंगे।सपा नेता व प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभ गुप्ता ने कहा की नॉन ब्रांडेड पैक्ड खाद्य सामग्री जैसे की अनाज,चावल,दाल,लस्सी, बटरमिल्क,दही,मांस,मछली,शहद आदि पर यह फैसला तर्कहीन है और केवल भाजपा की सरकार में बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।वरिष्ठ सपा नेता व प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की इससे छोटे व्यापारी जबरदस्ती जीएसटी के उत्पीड़क मकड़जाल में फंसेंगे और या तो व्यापार बंद कर देंगे या कीमतें बढ़ा देंगे जिससे की आम जन को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। सत्याग्रह करते हुए इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh