Advertisement

जलकल विभाग नगर निगम, कानपुर मे महापौर प्रमिला पाण्डेय ने की किया एप्प लॉन्चिंग

जलकल विभाग, नगर निगम, कानपुर, नगर के सम्मानित उपभोक्ताओं को वेबसाइट www.jalkalkanpur.in के माध्यम से ऑनलाइन यू.पी.आई. द्वारा जलकर / सीवर कर, जलमूल्य के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। जिससे जलकल विभाग, नगर निगम, कानपुर की राजस्व वसूली में वृद्धि हुयी है। वर्तमान मे उपभोक्ताओं को मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी प्रारम्भ की जा रही है उपभोक्ताओं द्वारा एकबार मोबाइल अप्लीकेशन डाउनलोड कर रजिस्टर करने के उपरान्त किये गये भुगतान का विवरण एवं जमा रसींद सुरक्षित रहेगी। इसके अतिरिक्त अप्लीकेशन के माध्यम से जलकल विभाग, नगर निगम, कानपुर में कार्यरत् अधिकारियों के मोबाइल नम्बर व पंजीकृत प्लम्बरों के मोबाइल नम्बर भी देखने की सुविधा प्राप्त होगी मोबाइल अप्लीकेशन डाउनलोड करने की विधि एनड्राइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से “Jalkal Vibhag Kanpur” अप्लीकेशन डाउनलोड करने के उपरान्त अपने भवन / परिसर हेतु जारी जलकर / सीवर कर, जलमूल्य के बिल पर अंकित (P.I.D.) खाता संख्या एवं मोबाइल नम्बर अप्लीकेशन मे दर्ज करने के उपरान्त स्वयं की ई-मेल आई.डी. एवं पासवर्ड रजिस्टर करना होगा। जिसके उपरान्त उपभोक्ता अपने भवन / परिसर से सम्बन्धित जलकर / सीवर कर जलमूल्य का भुगतान कर सकते हैं। जलकर / सीवर कर, जलमूल्य का भुगतान डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, भीम U.P.I, नेफ्ट एवं एस०बी०आई० शाखा में चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh